Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशउत्तर प्रदेश में कांशीराम की जयंती मनायेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश में कांशीराम की जयंती मनायेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे संबोधित

लखनऊ, 13 मार्च । उत्तर प्रदेश में बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को शुक्रवार काे कांग्रेस पार्टी सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनायेगी। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग और अनुसूचित जाति विभाग की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि कांग्रेस आज एक वृहद कार्यक्रम कर कांशीराम के विचारों को आगे ले जाएंगे और उनके सपने का भारत बनाऐंगे। कांग्रेस कांशीराम की जयंती को “सामाजिक परिवर्तन दिवस ” के रूप में मना रही है। उनकी जयंती पर बहुजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, शोषितों कमजोरों को निशाना बनाकर मारा जा रहा और प्रताड़ित किया जा रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, अनुसूचित विभाग अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष अनिल जयहिंद , राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments