Wednesday, October 21, 2026
Homeदेशएसआई भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पर भाजपा विधायक ने जताई...

एसआई भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पर भाजपा विधायक ने जताई आपत्ति, मुख्यमंत्री से की शिकायत

  • विधायक बोले, “अवसर के अनुसार अपना पक्ष बदलने वाले व्यक्ति के लिए एक शब्द चुनिए” के विकल्प में “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना निंदनीय

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्न “अवसर के अनुसार अपना पक्ष बदलने वाले व्यक्ति के लिए एक शब्द चुनिए” के विकल्प में “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाने पर मुरादाबाद नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रितेश गुप्ता ने आपत्ति जताई है। नगर विधायक ने आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं प्रश्न चयन समिति की भूमिका की समीक्षा कर आवश्यक व सख्त कार्यवाही करें। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा में इस तरह का प्रश्न पूछा जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। यह केवल एक शब्द का मामला नहीं है, बल्कि एक विद्वत और सम्मानित समाज की गरिमा से जुड़ा विषय है।

नगर विधायक ने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदियों से ज्ञान, संस्कृति, सनातन परम्पराओं और वैदिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय समाज के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आधार को मजबूत बनाए रखने में ब्राह्मण समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। ऐसे में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है।

रितेश गुप्ता के अनुसार प्रदेश में सामाजिक समरसता, आपसी सम्मान और संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति या संस्था समाज में अनावश्यक असंतुलन पैदा करने का प्रयास करे, उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments