Thursday, June 25, 2026
Homeदेशमुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार देर रात को अनूपशहर थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनूपशहर क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान ने साेमवार काे बताया कि अनूपशहर थाना पुलिस और स्वॉट टीम बीती रात रविवार को बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार एक युवक पुलिस टीम को देखकर संभल रोड की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के सामने उसकी बाइक फिसलकर गिर पड़ी। पुलिस से खुद को घिरता देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब में कार्रवाई की और गोली बदमाश के पैर में जा लगी। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ ने बताया कि बदमाश की पहचान जिले के ग्राम जखेता निवासी विनोद शर्मा के रूप में हुई है। वह शातिर अपराधी है और 2007 में न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हाे गया था। उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। 2008 में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अपराधी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments