Wednesday, June 24, 2026
Homeदेशमहिला आरक्षण नहीं चाहते सपा व कांग्रेस : केशव प्रसाद मौर्य

महिला आरक्षण नहीं चाहते सपा व कांग्रेस : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में लोकसभा में वोट करके साफ जता दिया है कि वे लोकसभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण नहीं चाहते हैं। ये दल पुरुषवादी सोच की गिरफ्त में हैं और नहीं चाहते कि देश की भलाई में महिलाओं की बराबर भागीदारी हो। लेकिन इन दलों को भलीभांति समझ लेना चाहिए कि भाजपा महिला आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इसे लागू करके रहेगी।

उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि सपा कांग्रेस को बेहतर तरीके से यह बात समझ लेनी चाहिए कि नारी शक्ति का आक्रोश दोनों महिला विरोधी दलों को आने वाले सालों में महंगा पड़ने वाला है। इसमें कोई शक नहीं कि वर्ष 2029 में कांग्रेस हाफ और वर्ष 2027 में यूपी में सपा साफ हो जाएगी। मुंगेरीलाल के हसीन सपने अब सपा बहादुर के हसीन सपने हो गए हैं जो किसी भी हालत में पूरे होने वाले नहीं हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि लोकसभा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लिए आवश्यक संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। देश की आधी आबादी, लगभग 70 करोड़ महिलाओं को विपक्ष द्वारा धोखा दिया गया है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, यह बहुत निंदनीय है। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा। महिलाओं को सम्मान देने का हमारा अभियान जारी रहेगा और हम अधिकार देकर ही रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments