Friday, June 19, 2026
Homeदेशहेलीकॉप्टर से बच्चों को किया सुरक्षित

हेलीकॉप्टर से बच्चों को किया सुरक्षित

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय के कांशीराम आवास के निकट पानी की टंकी पर फंसे दोनों बच्चों को सेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित उतार लिया गया। यह जानकारी जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशनरप्पा जी एन ने दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय एवं राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ हृषि केश भाष्कर यशोद से वार्ता की गई। सेना का हेलीकॉप्टर गोरखपुर से मंगाया गया । रविवार को सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा।पन्द्रह मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वायु सेना के जवान दोनों लड़कों को अपने साथ गोरखपुर ले गये।जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।मौके पर जिलाधिकारी के अलावा अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी रेस्क्यू की निगरानी करते रहे। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई तथा सेना के समन्वय से यह चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिससे एक बड़ा दुर्घटना टल गई।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम आवास के निकट बने पानी की टंकी पर रील बनाने के लिए शनिवार को पांच बच्चे उसकी सीढ़ी से चढ़े थे। जिनमें से दो तो ऊपर पहुंच गये,लेकिन इसमें से तीन लोगों के चढ़ते समय ही इसकी सीढ़ी भरभराकर टूट गई और नीचे गिर गई।जिससे तीनों बच्चे भी नीचे गिर गए थे। इसमें 14 वर्षीय सिद्धार्थ की मौत हो गई। जबकि 13 वर्षीय गोलू तथा 11 वर्षीय शनि का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। दो शनिवार शाम से टंकी पर फंसे थे। दोनों को आज हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments