Friday, June 19, 2026
Homeदेशतुलसीपुर में शुरू हुआ आरएसएस का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग

तुलसीपुर में शुरू हुआ आरएसएस का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग

बलमरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलमरामपुर के नगर तुलसीपुर स्थित श्री राधा कृष्ण संस्कृत पाठशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का तीन दिवसीय प्रारंभिक (प्रवेश) वर्ग शुरू हो गया है। जिसमें 70 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं।

उद्घाटन सत्र का प्रारंभ प्रचारक जितेंद्र कुमार के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्चन कर किया गया । शनिवार शाम से शुरु हुआ यह वर्ग 4 मई तक संचालित होगा ।

जिला कार्यवाह कीरीटमणि ने बताया कि प्रारंभिक वर्ग में लगभग 70 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्ग का मुख्य उद्देश्य नए स्वयंसेवकों को संघ की प्राथमिक रीति-नीति, अनुशासन एवं राष्ट्रवाद की भावना से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को शिविर में अनुशासन, संस्कार, हिंदू संस्कृति तथा चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रभावना से जुड़े खेल एवं देशभक्ति गीतों का अभ्यास भी कराया जा रहा है, जिससे स्वयंसेवकों में राष्ट्रीय चेतना विकसित हो सके। साथ ही प्रातः जागरण, संघ स्थान पर शारीरिक व्यायाम, योगाभ्यास एवं बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

वर्ग को सफल बनाने में नगर विस्तारक अभिषेक कुमार, वर्ग मुख्य शिक्षक शिवम , नगर कार्यवाह श्रीप्रकाश, सह कार्यवाहक आलोक कुमार , अवधेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments