Friday, June 19, 2026
Homeदेशपूछताछ को लाए युवक ने की आत्महत्या, चौकी प्रभारी समेत 3 निलंबित

पूछताछ को लाए युवक ने की आत्महत्या, चौकी प्रभारी समेत 3 निलंबित

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में थाना दोघट क्षेत्र की चौकी भड़ल में पूछताछ के लिए लाए गए युवक द्वारा आत्महत्या कर ली गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी समेत दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भड़ल पुलिस चौकी पर कुछ दिनों पहले हुई चोरी की घटना के चलते ग्राम निरपुड़ा निवासी युवक रोहित को 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द करने के लिए परिजनों को भी चौकी पर बुलाया गया था। इसी दौरान युवक ने चौकी परिसर में गले में गमछा बांधकर पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए सीएचसी बुढ़ाना भेजा। युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरपुडा गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बातचीत कर गुस्साए लोगों को शांत कराया।

तीन बर्खास्त मजिस्ट्रेट जांच

मामले में लापरवाही को देखते हुए एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने चौकी प्रभारी भड़ल और 2 आरक्षियों को तत्काल निलंबित किया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना दोघट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रकरण की निष्पक्ष जांच मजिस्ट्रेट स्तर पर कराई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की गई है। मजिस्ट्रियल जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments