Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा -यमुना नदी में नहाने के दौरान पांच लोग डूबे, तीन की...

आगरा -यमुना नदी में नहाने के दौरान पांच लोग डूबे, तीन की मौत, एक लापता।

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान छह लोग डूब गए। रेस्क्यू के दौरान निकाले गए पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई, एक बच्चा अभी लापता है।
आगरा में मंगलवार को समय करीब एक बजे दोपहर थाना क्षेत्र कमला नगर अंतर्गत यमुना नदी के बल्केश्वर घाट पर कुछ युवक युवतियां व बच्चे स्नान कर रहे थेl इसी दौरान दो बच्चे नदी की गहराई की ओर जाने लगेl बच्चों को बचाने के लिए इनके साथी भी डूबने लगे। डूबते हुए लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग नदी में कूद गयेl सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं पीएसी पहुंच गई। इन लोगों की मदद से पुलिस और पीएसी की गोताखोरों ने नदी में डूबे लोगों में से पांच लोगों को बाहर निकाल लिया।चार लोगों की हालत चिंताजनक देखकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतकों के परिजनों ने बताया कि बल्केश्वर में एक बर्थडे पार्टी में रिश्तेदार बाहर से आए थे, इन लोगों ने यमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया।
कान्हा (22) पुत्र रिंकू, महक (19 )पुत्री कालीचरण निवासीगण ग्राम कुंजनपुर थाना सादाबाद हाथरस, रिया उम्र (17)पुत्री मनोज निवासी तारसी मथुरा, विक्की(11)पुत्र राकेश, काजल (17) पुत्री भूरी सिंह निवासी विद्यापुरम फाउंड्री नगर, अंशु (13) पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम कुंजनपुर थाना सादाबाद हाथरस युमना नदी में नहाते हुए डूब गये थे। इनमें से कान्हा, महक, रिया की मौत हो गईl
पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से काजल, अंशु को निकाल लिया गया है। विक्की उपरोक्त अभी लापता तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बल्केश्वर में कुछ लोग एक बर्थडे पार्टी में सम्मिलित होने आए थे इनमें से कुछ युवक, युवतियों और बच्चों द्वारा पास में ही बह रही यमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया और इसी दौरान 6 लोग नदी में डूब गए। पांच लोगों को निकाल लिया गया। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। 11 वर्षीय विक्की अभी लापता है जिसकी तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर तलाश कर रहे हैंl मृतकों की परिजन पहुंच गए हैं।विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments