Thursday, June 18, 2026
Homeदेशसोनभद्र : अराजक तत्वों ने भगवान की मूर्ति खंडित की, मुकदमा दर्ज

सोनभद्र : अराजक तत्वों ने भगवान की मूर्ति खंडित की, मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सात बजे शीतला मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय जन-मानस में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने बताया कि रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में आज सुबह सात बजे शीतला मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो चिंता का विषय है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments