Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशगंग नहर में मिला नाबालिग युवक का शव

गंग नहर में मिला नाबालिग युवक का शव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना बादलपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक का शव दुजाना गांव के पास नहर में मिला है। पुलिस ने नहाते समय डूबने से मौत की आशंका जताते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बादलपुर थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बुधवार को बताया कि थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि दुजाना गांव के पास से गुजर रही गंग नहर में एक शव बह रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रोहित (16) पुत्र चंदर मूल निवासी मंडावली दिल्ली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments