Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशडिस्ट्रिक्ट इंटर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट : ब्राससिटी चैम्पियन एकेडमी ने आरएसडी को...

डिस्ट्रिक्ट इंटर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट : ब्राससिटी चैम्पियन एकेडमी ने आरएसडी को 141 रन से दी शिकस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में डिस्ट्रिक्ट इंटर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में बुधवार को ब्राससिटी चैम्पियन एकेडमी ने आरएसडी क्रिकेट एकेडमी को 141 रन से शिकस्त दे दी। मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए ब्राससिटी के अयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एमपीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में ब्राससिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 268 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में आरएसडी की टीम 28.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्काईलाइन को अयान और समर्थ ने शानदार शुरुआत दिलाई। अयान ने 49 गेंद में 53 रन और समर्थ ने 45 गेंद में 51 रन की तेज पारी खेली। इनके दम पर टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए।

आरएसडी की ओर से अंश और अंशिका ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरएसडी एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही।आदित्य ने 72 गेंद पर 72 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया, जबकि अंश ने 12 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

ब्राससिटी की ओर से वंश ने तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को झकझोर दिया, जबकि सचिन ने दो विकेट हासिल किए। मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए ब्राससिटी अयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments