Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशयूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में दाे लाख के इनामी अपराधी भानू काे...

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में दाे लाख के इनामी अपराधी भानू काे किया ढेर

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स(एसटीएफ) की प्रयागराज यूनिट ने रविवार देर रात को अयोध्या जिले के महाराजगंज थानाक्षेत्र में एक दाे लाख रुपये इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उस पर विभिन्न जिलों में 40 से अधिक मुकदमें दर्ज थे। कार्रवाई के दौरान दो एसटीएफ कर्मी भी घायल हुए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने साेमवार काे बताया कि अपराधियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह और जेपी राय के नेतृत्व में टीमें लगी थीं। इसी बीच सूचना मिली कि रविवार की रात कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह अयोध्या के महाराजगंज इलाके में किसी बड़ी वारदात के इरादे से घूम रहा है। एसटीएफ की टीम ने अहमदपुर घाट तिराहे के पास बदमाश की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने गोली चलाई, जिसमें बदमाश भानू घायल हो गया, उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अमिताभ यश ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया अपराधी भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। बदमाश पर करीब दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments