Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedट्रांसफार्मर चोर गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी...

ट्रांसफार्मर चोर गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

युरेशिया संवाददाता

मेरठ। मेडिकल पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गैंग का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार और भारी मात्रा में चोरी किए गए ट्रांसफार्मरों के उपकरण बरामद किए गए हैं।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि बीती 10 नवंबर की रात मेडिकल थाना क्षेत्र के भागीरथी एनक्लेव में बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज आदि से बदमाशों की पहचान करते हुए पुलिस ब्रहस्पतिवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने अपने नाम लोहिया नगर निवासी साबिर और शफीक, खुशहिल कॉलोनी निवासी दानिश व पीपलीखेड़ा निवासी मोंटी बताए। पुलिस बदमाशों के अन्य साथियों की तलाशी में जुटी थी। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आउटर रिंग रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों की घेराबंदी की। जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लोहिया नगर निवासी शाहिद और खुशहाल कॉलोनी निवासी वाजिद पैर में गोली लगने से घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे व कारतूस और भारी मात्रा में ट्रांसफार्मरों से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments