Saturday, August 8, 2026
Homeदेशमोहर्रम जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, दो बच्चों की मौत

मोहर्रम जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, दो बच्चों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात मोहर्रम जुलूस के दौरान एक हादसा हो गया। जुलूस के दौरान एक छज्जा पर लोग खड़े थे। ज्यादा भार होने से छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस घटना में दो बच्चोंक मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला पखरिया, मोहना में एक मकान के छज्जे से लोगों को पेय पदार्थ वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। उसकी चपेट में आकर 10 लोग घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीकेटी भेजा गया।

चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दो बालक अली (12) और अरमान (12) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में अजमल(07), जियान(03), शरीफ की पत्नी सना, मोहम्मद हसीब और जियाउल की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इनमें दो बच्चे दाऊद, अब्दुल वजूद को छुट्टी दे दी। वहीं, एक लड़की का इलाज सौ शैय्या अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का पर्यवेक्षण किया गया। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments