Thursday, August 6, 2026
Homeदेशउत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से भाेर में बारिश हुई, दिन...

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से भाेर में बारिश हुई, दिन में गरज चमक के साथ बाैछारें पड़ने व तेज हवाएं चलने का अनुमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से शुक्रवार भाेर में कई जिलाें में बारिश हुई है और दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम के इस रुख से तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट हुई है।

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने का असर दिखायी देने लगा है । शुक्रवार भोर तीन बजे लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, झांसी, जालौन सहित दर्जन भर शहरों में तेज बारिश हुई। इस बारिश से जन जीवन भी प्रभावित होने लगा है। मथुरा, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, बांदा, मीरजापुर, सोनभद्र, महाराजगंज और शाहजहांपुर में बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान इन जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके पहले गुरुवार काे भी प्रदेश के कई जिलाें में बारिश हुई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में विशेष रूप से होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पांच जुलाई से एक बार फिर पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। प्रदेश में इस साल मानसून भले ही 10 दिन की देरी से पहुंचा हो, लेकिन मंगलवार से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है; मानसून की इस सक्रियता से तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments