Friday, October 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र पशुपालन विभाग 22 जुलाई से शुरू करेगा एफएमडी टीकाकरण अभियान

उप्र पशुपालन विभाग 22 जुलाई से शुरू करेगा एफएमडी टीकाकरण अभियान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग 22 जुलाई से 8 सितम्बर तक जनपद में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए विशेष निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाएगा। अभियान के तहत विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण करेंगी। यह जानकारी सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि एफएमडी एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित होता है। समय पर टीकाकरण कराने से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से भी सुरक्षा मिलती है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पशु के कान में ईयर टैग लगाया जाएगा तथा उसका पंजीकरण भारत पशुधन ऐप पर किया जाएगा। इससे पशुओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और पशुपालन सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे 22 जुलाई से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान का पूरा लाभ उठाएं और अपने सभी गाय, बैल एवं भैंसों का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं। जिन पशुओं का अभी तक ईयर टैग नहीं लगा है, उनका टैगिंग एवं पंजीकरण भी कराएं, ताकि वे विभाग की डिजिटल सेवाओं और योजनाओं से जुड़ सकें।
उन्होंने विश्वास जताया कि पशुपालकों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और जनपद में पशुधन को खुरपका-मुंहपका जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments