नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पंचकूला कॉलोनी में रहने वाले 31 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हरेंद्र निवासी पंचकूला कॉलोनी छपरौला उम्र 31 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।
मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

