Saturday, August 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीस वर्षीय अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिला, हत्या की आशंका

बीस वर्षीय अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिला, हत्या की आशंका

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के क्राउन प्लाजा होटल के पास एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि थाना पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि क्राउन प्लाजा होटल के पास एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक के सिर में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि युवक को अंदरूनी चोट भी लगी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार जहां पर यह घटना हुई है वहां पर एक खंडहर नुमा मकान है। जिसमें नशेड़ी लोग बैठकर मादक पदार्थ पीते हैं। पुलिस को आशंका है की दीवार फांदते समय युवक ऊपर से नीचे गिरा और उसे गंभीर चोट लगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के अनवरगंज गांव के पास बीती रात को एक 28 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मादक पदार्थ के ज्यादा सेवन के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments