संजय त्यागी
मेरठ। त्यागी कल्याण समिति (रजि.) की जुलाई माह की मासिक बैठक रविवार को कंकरखेड़ा स्थित संत विहार में पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश त्यागी (झबीरन) के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री अशोक कुमार त्यागी सोजहनी ने की, जबकि संचालन सचिव दीपक त्यागी ने किया।
बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। संगठन को मजबूत बनाने और समाज में आपसी एकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में समाज के सामने वैवाहिक योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त रिश्ते उपलब्ध कराने की समस्या को गंभीरता से उठाया गया। समिति ने वैवाहिक परिचय अभियान चलाने का निर्णय लेते हुए संजय त्यागी (महादेव) और संजय त्यागी (चंदसारा) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। समाज के परिवारों से अपील की गई कि वे अपने वैवाहिक योग्य पुत्र-पुत्रियों का बायोडाटा समिति को उपलब्ध कराएं, जिससे योग्य युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी मिल सके।
अध्यक्ष अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रताल स्थित त्यागी धर्मशाला की आजीवन सदस्यता के लिए ₹5100 शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक सदस्य आजीवन सदस्य बन सकते हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति की ओर से दिनांक 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर का संचालन डॉ. रूप सिंह त्यागी के निर्देशन में होगा। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अशोक कुमार त्यागी के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
बैठक के अंत में समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की समाप्ति के उपरांत आपसी परिचय किया गया बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री नत्थू सिंह त्यागी, सुभाष चंद त्यागी कृष्ण दत्त त्यागी मुकेश त्यागी, कोषाध्यक्ष सुचिंद्र वीर त्यागी, सपना त्यागी, सुषमा त्यागी, संजय त्यागी महादेव, युद्धवीर त्यागी, शकुंतला त्यागी संजय त्यागी चंदसारा सक्षम त्यागी अमित त्यागी मंजु त्यागी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश झबीरन के द्वारा सभी सदस्यों के लिए स्नेहपूर्वक जलपान की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने। आभार व्यक्त किया
सामाजिक एकता के साथ वैवाहिक परिचय अभियान चलाएगी त्यागी कल्याण समिति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

