Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशसीजीएचएस के बाद अब रेलवे फार्मासिस्ट भर्ती में बड़ा बदलाव: सुनील यादव

सीजीएचएस के बाद अब रेलवे फार्मासिस्ट भर्ती में बड़ा बदलाव: सुनील यादव

लखनऊ। भारत सरकार की ओर से फार्मेसी शिक्षा एवं सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने फार्मासिस्ट ग्रेड-III के पद पर सीधी भर्ती के लिए बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) अथवा डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (Pharm.D) को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचसी) में भी फार्मासिस्ट पद के लिए यही योग्यता लागू की जा चुकी है।

सरकार के इस निर्णय को फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता और रोगी सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए फार्मासिस्ट फेडरेशन सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष चीफ फार्मेसिस्ट सुनील यादवने कहा कि यह परिवर्तन भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सक्षम बनाएगा। परन्तु डिप्लोमा फार्मासिस्टो को अपग्रेड करना आवश्यक है, जो बच्चे डिप्लोमा के उपरांत कहीं निजी क्षेत्रों में कार्यरत हैं उन्हें केंद्रीय सरकारी क्षेत्र में नियुक्ति हेतु अपग्रेड करने हेतु ब्रिज कोर्स कराना आवश्यक है।

सुनील यादव ने देश के सभी विश्वविद्यालयों, फार्मेसी महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से अपील की कि वे B.Pharm (Practice) ब्रिज कोर्स का संचालन शीघ्र प्रारंभ करें, जिससे कार्यरत डिप्लोमा फार्मासिस्टों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके और देश को अधिक दक्ष एवं आधुनिक फार्मेसी कार्यबल उपलब्ध हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments