Monday, August 3, 2026
Homeदेशनोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों...

नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, 53 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। अपराधियों ने इन लोगों से करीब 53 लख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में उन्होंने आज साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक विजय राणा ने बताया कि बीती रात को रविंद्र कुमार अरोड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 26 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से पांच लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को मोनिका पत्नी संजीव रावत निवासी सेक्टर 75 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा दिखाया तथा धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाकर उनसे पांच लाख 61 हजार 600 रूपये की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य मामले में बीती रात को नितिन गोयल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कुछ साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर उनसे छह लाख 75 हजार रुपये इन्वेस्ट करवाया। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ फायदा दिखाई दिया। जब उन्होंने अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपितों ने ग्रुप से बाहर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र निवासी अमित कुमार ने बीती रात को साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की है कि उनसे कुछ लोगों ने ऑनलाइन संपर्क किया और खुद को कैंपा कोला की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरशिप उपलब्ध कराने वाला प्रतिनिधि बताया। आरोपितों ने भरोसा दिलाया कि तय राशि जमा करने पर उन्हें कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप, कारोबार शुरू कराने में सहायता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। झांसे में आकर उन्होंने आरोपितों के बताए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में करीब 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपितों ने न तो डिस्ट्रीब्यूटरशिप उपलब्ध कराई और न ही किसी तरह का जवाब दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अन्य मामले में सेक्टर-12 निवासी मानस रंजन ने बीती रात को पुलिस से शिकायत की है कि जुलाई 2025 में उन्हें व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्यों ने ब्लॉक ट्रेडिंग और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर अकाउंट के जरिए शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया। मानस रंजन ने आठ अगस्त से 28 अगस्त 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों में 19.90 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोपितों ने उनके खाते में 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आवंटित होने का दावा भी दिखाया। जब उन्होंने शेयर बेचकर रकम निकालनी चाही तो निकासी की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments