Monday, August 3, 2026
Homeदेशअस्पताल कर्मी युवती समेत दो से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने...

अस्पताल कर्मी युवती समेत दो से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के विभिन्न जगहों से एक अस्पताल कर्मी युवती समेत दो लोगों से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट लिया।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात को कुमारी हरमीत सिंह पुत्री वीरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 82 उद्योग विहार में रहती है। युवती के अनुसार वह सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में नौकरी करती हैं। उनके अनुसार बीती रात को वह जूस पीने के लिए मेट्रो चौराहे पर गई थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारते हुए उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि से बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं पीड़िता का कहना है कि बदमाशों द्वारा किए गए अचानक हमले के चलते वह असंतुलित होकर गिर गई। उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अमित कुमार झा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर पत्नी मधु झा के साथ मार्केट जा रहे थे। ओमेक्स गोल चक्कर के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन और पेंडेंट लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments