Thursday, October 15, 2026
Homeदेशमोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर...

मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर उपकरण चोरी कर रहा बदमाश ऊपर से गिरा, मौत

नोएडा। जिले में थाना बिसरख क्षेत्र के बिसरख गांव के ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर के ऊपर चढ़कर कीमती उपकरण आरआरयू चोरी कर रहा एक बदमाश असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर गया। उसके साथी चोर ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के वेलकम काॅलाेनी निवासी तलहा (20) शुक्रवार की रात को बिसरख गांव के पास ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर कीमती उपकरण चोरी कर रहा था। इसी बीच वह असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर गया। उसके एक अन्य साथी जो कि उसके साथ चोरी करने आया था, उसने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर वहां से भाग गया। डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही भागे हुए बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments