Saturday, August 1, 2026
Homeदेशयुवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नाेएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की बीती रात को पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम मथुरापुर दादरी निवासी रामहेतु (35) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने की आदि थे। शराब पीने को लेकर उनका घरवालों से अक्सर विवाद हाेता था। देररात काे भी विवाद हुआ, जिसके बाद उन्हाेंने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments