Sunday, August 2, 2026
Homeदेशविभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

नोएडा। जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। पुलिस ने एक शव की शिनाख्त कर ली, जबकि दूसरे मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पहली घटना थाना दादरी क्षेत्र में हुई, जहां दादरी बाईपास के पास देर रात को लापरवाही से चला रहे चालक ने ट्रैक्टर से युवक काे कुचल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मृतक की पहचान कर रही है।

इसी तरह थाना सेक्टर 39 के प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रामनारायण यादव (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments