Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशफर्रुखाबाद: रक्षाबंधन पर राजपूत रेजिमेंट में "एक राखी देश का नाम" कार्यक्रम...

फर्रुखाबाद: रक्षाबंधन पर राजपूत रेजिमेंट में “एक राखी देश का नाम” कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा, बहनों ने बांधी सैनिकों की कलाई पर राखी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ ने “एक राखी देश के नाम” की भावनात्मक एवं प्रेरणादायी पहल के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार शाम को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन की भावना को राष्ट्रप्रेम, आपसी विश्वास एवं नागरिक-सैन्य सहयोग से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं, महिला एनसीसी कैडेट्स, महिला पुलिस कर्मियों एवं चिकित्सकों ने भाग लिया और सेना के जवानों को राखी बांधी। कार्यक्रम में सेना एवं नागरिक समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने नागरिक-सैन्य समन्वय(Civil–Military Fusion) की भावना को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

राखी बांधने की यह परंपरा केवल भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रहकर सेना और समाज के बीच विश्वास, सम्मान, सहयोग एवं एकजुटता के मजबूत संबंध का प्रतीक बनी। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा सैनिकों की कलाई पर राखी बांधना उन जवानों के प्रति समाज के सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी रहा, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “रक्षा बंधन से राष्ट्र बंधन” का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया। “एक राखी देश के नाम” के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि राखी का यह पवित्र धागा केवल एक रिश्ते को नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र को एकता, विश्वास और समर्पण के सूत्र में बांधने की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम ने सेना एवं नागरिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय और आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने के साथ-साथ एकता, सहयोग एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments