Monday, November 2, 2026
Homeदेशबांदा के हर ब्लॉक में सज रहे रोजगार मेले, सुरक्षा गार्ड बनने...

बांदा के हर ब्लॉक में सज रहे रोजगार मेले, सुरक्षा गार्ड बनने का सुनहरा मौका

बांदा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मिशन रोजगार’ के तहत बांदा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार आत्मनिर्भर बनाने की एक बड़ी मुहिम शुरू हो गई है। योगी सरकार के निर्देशों में जिला सेवायोजन कार्यालय और एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस लिमिटेड (चित्रकूट) द्वारा जनपद के सभी विकास खंडों में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 16 सितंबर 2026 तक चलने वाली इस महा-भर्ती अभियान में 10वीं पास युवाओं को सीधे नौकरी और ट्रेनिंग का शानदार अवसर मिल रहा है।
बेरोजगारी को खत्म करने और युवाओं को उनके ही क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार मिशन मोड में काम कर रहे हैं। बांदा के जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि यह रोजगार मेले सुबह 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक संबंधित विकास खंड परिसरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत बड़ोखर खुर्द, तिंदवारी और महुआ में सफल आयोजन हो चुका है। वहीं अब 10 सितंबर को बिसंडा, 11 सितंबर को कमासिन, 14 सितंबर को जसपुरा, 15 सितंबर को बबेरू तथा 16 सितंबर को नरैनी विकास खंड में मेले लगेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी, वजन 50 से 90 किग्रा और सीना 80-85 सेमी. होना चाहिए। मेडिकल और फिजिकल रूप से फिट युवाओं को चयन के बाद बेहतरीन ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी और ०2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय से पहुंचकर योगी सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments