Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशइंटर्न चिकित्सकों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि पर मुख्यमंत्री योगी का जताया...

इंटर्न चिकित्सकों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि पर मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेशके एमबीबीएस एवं बीडीएस इंटर्न्स के इंटर्नशिप स्टाइपेंड को 12,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने पर इंटर्न चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार जताया है।

इंटर्न चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री से भेंट कर स्टाइपेंड वृद्धि के लिए आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इंटर्न्स की मांगों को सुनते हुए लिया गया यह निर्णय प्रदेशभर के हजारों एमबीबीएस व बीडीएस इंटर्न्स के लिए बड़ी राहत और उनके परिश्रम एवं जिम्मेदारियों की महत्वपूर्ण मान्यता है। इंटर्न चिकित्सकों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे उत्तर प्रदेश के एमबीबीएस व बीडीएस इंटर्न्स एवं छात्रों की एकजुट आवाज और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

प्रतिनिधिमंडल में केजीएमयू से डॉ ओम सिंह व रिसित सिंह और जौनपुर एम्स से डॉ शुभम सिंह व डॉ कुंवर नीलेन्द शर्मा शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर केजीएमयू में इंटर्न चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया था और इसके बाद कुछ इंटर्न भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। सरकार के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद स्टाइपेंड बढ़ोतरी की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments