Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशश्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ एलाईड एण्ड हैल्थकेयर साईंसेस के नवप्रेशित...

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ एलाईड एण्ड हैल्थकेयर साईंसेस के नवप्रेशित छात्र-छात्राओ के लिए दो दिवसीय ओरिन्टेशन प्रोग्राम – 2026 का शानदार आयोजन

1. एलाईड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स की देश-विदेश में भारी डिमाण्ड, राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय एवं इन्डस्ट्री की जरूरत के अनुरूप ट्रैण्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है वेंक्टेश्वरा समूह – श्री सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह।
2.  देश में नया एलाईड हैल्थकेयर आयोग बनने से हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स युवाओ के लिए ढेरो सभ्भावनाऐं, लेकिन आपको भीड़ से अलग अपने को अपग्रेड करना होगा – डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति,
3.  अपोलो हैल्थकेयर एकेडमी के साथ शैक्षणिक गठबन्धन से ’’एलाईड एवं हैल्थकेयर सेक्टर में’’ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम करेंगे – प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, कुलपति,
4. हम जो सोचते है वैसा ही बनते जाते है, इसीलिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे- प्रो0 मानस रंजन, प्रतिकुलपति,
विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का सफर नहीं बल्कि आत्म-खोज नये अनुभवो और जीवन भर की सीखो का संगम है- प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, कुलसचिव मेरठ । आज श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ एलाईड एण्ड हैल्थकेयर साईंसेस की ओर से नवप्रवेशित छात्र-छात्राओ के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नव प्रवेशित यू0जी0/पी0जी0 के छात्र-छात्राओ के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम-2026 का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान प्रबन्धन एवं प्रशासन ने नवागुन्तक छात्र-छात्राओ को स्वागत करते हुए उन्हे अपने अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवहृान किया। समूह चेयरमैन श्री सुधीर गिरि ने एलाईड हैल्थकेयर के सभी नवप्रवेशित यू0जी0/पी0जी0 पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओ को नये सुनहरे भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उनसे शत-प्रतिशत देते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवहृान किया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के रविन्द्रनाथ टैगोर भवन में आयोजित ओरिन्टेशन प्रोग्राम-2026 कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह अध्यश श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति डाॅ0 कृष्ण कान्त दवे, प्रतिकुलपति प्रो0 मानस रंजन, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन एलाईड साईंसेस डाॅ0 भूपेश गुप्ता आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यश श्री सुधीर गिरि ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की नयी शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है, जिसमें सभी क्षेत्रो के युवाओ के लिए ढेरो रोजगार की सम्भावनाऐं निहित है, लेकिन इसके लिए आपको इसके अनुसार खुद को अपग्रेड करना होगा। वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में मेडिकल एवं एलाईड हैल्थकेयर क्षेत्र में हजारो स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बडे गौरव की बात है कि संस्थान के प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न शीर्ष संस्थानो में कार्य कर रहे है। लेकिन बदलते परिवेश में हमें युवाओ की नयी शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा ताकि ये युवा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय मंचो पर अपनी प्रभावी उपस्थित दर्ज कर सके।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओ ने एप्लाईड साईंसेस/ एलाईड एण्ड हैल्थकेयर सर्विसेस एवं मेडिकल्स प्रोफेशन में शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढाने का काम किया है। हम अपने यहां प्रवेशित एलाईड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध है। ’’ओरिन्टेशन प्रोग्राम-2026’’ कार्यक्रम को कुलपति डाॅ0 कृष्ण कान्त दवे ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डाॅ0 मानस रंजन, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डीन डाॅ0 भूपेश गुप्ता, डाॅ0 रीना जोशी, दीक्षा सिंह, मेरठ परिसर से निदेशक पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments