Thursday, June 18, 2026
Homeदेशउप्र. में बिजली महंगी, ईंधन अधिभार के रूप में जून माह से...

उप्र. में बिजली महंगी, ईंधन अधिभार के रूप में जून माह से बिजली के बिल पर 10 फीसदी अधिक करना होगा भुगतान

लखनऊ। देश में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल-डीजल) में वृद्धि के बाद अब उत्तर प्रदेश की जनता को विद्युत विभाग का करंट लगा है। यहां अब बिजली उपभोक्ताओं को ‘फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज’ के रूप में अपने बिल में 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।विभाग ने आदेश जारी दिया है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से राज्य में बिजली बिल पर 10 फीसदी का अतिरिक्त ‘फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज’ (एफपीपीएएस) लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने से बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर खर्च बढ़ेगा। बिजली विभाग के इस आदेश के मुताबिक, ईंधन अधिभार के कारण जून महीने से उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल में 10 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा।

उल्लेखनीय है कि जून माह में जब गर्मी के कारण बिजली की खपत स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी, तब बिजली बिल में 10 फीसदी अतिरिक्त राशि लाखों उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी। बताया जा रहा है कि बिजली के उत्पादन और खरीद की लागत में वृद्धि हुई है। इसकी ही भरपाई के लिए जून माह में ईंधन अधिभार का निर्णय यूपीपीसीएल ने लिया है। यह राशि उपभोक्ताओं से ही वसूली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments