Sunday, August 9, 2026
Homeदेशएडीजी ने महोबा में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था...

एडीजी ने महोबा में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महोबा। यूपी के बुंदेलखंड के महोबा में आगामी 21 जून रविवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एडीजी जोन प्रयागराज ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में 21 जून रविवार को कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल जनपद मुख्यालय स्थित मोदी ग्राउंड में कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण द्वारा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल मोदी ग्राउंड एवं गोरखगिरि पर्वत का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया है। सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ ऐतिहासिक गोरखगिरी पर्वत पर स्थित गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली को लगभग 12 करोड़ रूपये से संवारने का काम किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कार्यक्रम से संबंधित सभी संभावित मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं का गहन परीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ के महोबा जनपद में कार्यक्रम को लेकर बुंदेलों को नई सौगात मिलने की आस जग गई है। तो वहीं वीरभूमि के लोगों में सीएम के कार्यक्रम को लेकर खुशी झलक रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments