Sunday, August 9, 2026
Homeदेशसोसाइटी के 14 वें फ्लोर पर ले जाकर बच्ची के साथ अश्लील...

सोसाइटी के 14 वें फ्लोर पर ले जाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की एक सोसाइटी में बृहस्पतिवार की शाम को एक बाहरी शख्स ने घुसकर 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। आरोपित गलत काम करने के इरादे से बच्ची को ऊपरी मंजिल तक ले गया, लेकिन तभी वहां कोई पहुंच गया। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता ने बिसरख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस पर देर रात तक जमकर हंगामा हुआ।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाली 13 साल की बच्ची शाम को किसी काम से सोसाइटी के बाहर गई थी। बाहर से आते समय एक शख्स ने उसे रोक लिया और पैर में चोट लगने का बहाना बनाकर अंदर तक छोड़ने की बात कहीं। आरोपित दूसरे गेट से बच्ची के साथ अंदर आया। आरोप है कि वहां पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। उसके बाद टावर में भी कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। आरोपित ने बच्ची से लिफ्ट का बटन दबाने को कहा। आरोप है कि जैसे ही लिफ्ट आई तो आरोपित ने बच्ची को अंदर खींच लिया और 14 मंजिला टावर की ऊपरी मंजिल पर ले गया। वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। गलत काम करने का प्रयास किया, लेकिन तभी सोसाइटी का कोई निवासी वहां पहुंच गए।

निवासी के आने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही सोसाइटी में सभी को सूचना मिल गई। देखते ही देखते भीड़ नीचे जमा हो गई। पुलिस ने सोसाइटी में जाकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज मांगी। पुलिस का कहना है कि एओए ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाई है। सभी कैमरों की फुटेज नहीं मिली है, लेकिन फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments