अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के गेस्ट हाउस में नजर बंद किया गया है। मंगलवार को अजय राय पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अयोध्या पहुंचकर रामलला दर्शन के साथ ट्रस्ट का घेराव करने वाले थे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने कानून व्यवस्था काे देखते हुए नजर बंद किया है। उधर प्रशासन की इस कार्यवाही के विराेध में कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं I

