नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 46 वर्षीय महिला ने मंगलवार को अपने 18वीं मंजिल में स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी में रहने वाली पारुल अग्रवाल (४६) पत्नी पल्लव अग्रवाल ने मंगलवार को अपनी सोसाइटी के 18वें फ्लोर के फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को पति ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

