भुवनेश्वर,ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को पावन गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि विघ्नविनाशक प्रभु श्रीगणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का संचार हो। उन्होंने कामना की कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन की बाधाएं दूर हों और खुशहाली आए।
मुख्यमंत्री ने ओडिशा की प्रगति और विकास के लिए भी भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि राज्य के विकास और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुगम हो तथा ओडिशा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
गणेश चतुर्थी पर सीएम माझी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

