Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेव़ीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान-उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

देव़ीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान-उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

कोलकातादक्षिण 24 परगना के मथुरापुर-1 प्रखंड के देवीपुर ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस संचालित पंचायत के प्रधान अमीर हुसैन लस्कर और उपप्रधान रिया पाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। आज प्रधान और उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। स्थिति को देखते हुए सुबह से ही इलाके में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।जानकारी के अनुसार, देवीपुर ग्राम पंचायत में कुल 18 सदस्य थे। इनमें तृणमूल कांग्रेस के 11, भाजपा के 5 और माकपा के 2 सदस्य शामिल थे। बाद में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के एक-एक सदस्य की मृत्यु होने के बाद पंचायत में प्रभावी सदस्यों की संख्या घटकर 16 हो गई है।बताया जा रहा है कि इन 16 सदस्यों में से 9 सदस्यों ने प्रधान और उपप्रधान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर करने वालों में भाजपा के 4, तृणमूल कांग्रेस के 3 और माकपा के 2 सदस्य शामिल हैं। यानी विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ तृणमूल कांग्रेस के एक हिस्से के सदस्यों ने भी प्रधान और उपप्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है।तृणमूल कांग्रेस संचालित पंचायत में प्रधान और उपप्रधान के खिलाफ भाजपा, माकपा और तृणमूल के ही कुछ सदस्यों के एक साथ आने से राजनीतिक महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजर अविश्वास प्रस्ताव की आगामी प्रक्रिया और उसके परिणाम पर है। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि देवीपुर ग्राम पंचायत में सत्ता का समीकरण किस दिशा में जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments