Sunday, August 9, 2026
Homeदेशगौतम बुद्ध नगर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सड़क पर सरेआम शराब पीने...

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सड़क पर सरेआम शराब पीने वाले 383 लोग गिरफ्तार

नोएडा। कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने बीती रात को सड़क पर सरेआम शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 383 लोगों को खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने बीती रात को सड़क सरेआम शराब पीने वालों खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया ,जिसके तहत विभिन्न जगहों पर शराब पीने वाले 383 लोगों को खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से शराब पीने वाले 42 लोग, थाना बीटा- दो क्षेत्र से 28 लोग दादरी क्षेत्र से 52 लोग, जारचा थाना क्षेत्र से 32 लोग कासना थाना क्षेत्र से 75 लोग, ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र से 14,थाना दनकौर क्षेत्र से 62, थाना जेवर क्षेत्र से 62 तथा थाना रबूपुरा क्षेत्र 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस इस अभियान को आगे भी जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments