Friday, June 19, 2026
Homeदेशदरोगा के पत्नी संग अवैध संबंध का आरोप, पति ने एसपी को...

दरोगा के पत्नी संग अवैध संबंध का आरोप, पति ने एसपी को दिया शिकायती पत्र

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रामनगर थाना क्षेत्र की एक गांव के निवासी एक पति ने अपनी पत्नी से रामनगर थाने के दरोगा से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। जिस पर पुलिस कप्तान ने क्षेत्राधिकारी रामनगर जांच के आदेश दिए हैं।

मामला थाना रामनगर के कुम्हरवा गांव का है। यही के निवासी अरुण कुमार सिंह ने रामनगर थाने पर तैनात दरोगा अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद की जांच करने पहुंचे दरोगा अखिलेश यादव से उनकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए।यही नही दरोगा ने पति को गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दे डाली। रामनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरवा गांव निवासी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पत्नी का पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी। इसी मामले की जांच के लिए एसआई अखिलेश यादव उनके घर आए और यहीं से कहानी ने नया मोड़ ले लिया।आरोप है कि दरोगा ने पहले भरोसे में लेकर पति से अपनी गाड़ी चलवानी शुरू कराई और पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद युवक की गैरमौजूदगी में पत्नी से चोरी-छिपे फोन पर बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया।पीड़ित का आरोप है कि करीब पांच महीने पहले उसकी उसकी पत्नी जब अपनी ननद के साथ रामनगर गई थी, तभी दरोगा कार से पहुंचा और ननद के विरोध के बावजूद पत्नी को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। बाद में करीब आधे घंटे बाद पत्नी को तहसील के पास लाकर छोड़ दिया।

एक महीने पहले जब महिला घर में अकेली थी, तब भी दरोगा घर पहुंच गया। आरोप है कि घर में मौजूद ननद को बहाने से बाहर भेजा गया और लौटने पर उसने दरोगा व महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

पीड़ित का कहना है कि जब परिवार ने दरोगा के घर आने-जाने पर रोक लगाई, तो दरोगा आगबबूला हो गया। 28 जनवरी 2026 को दरोगा दो बार घर पहुंचा और पत्नी से मिलने की जिद पर अड़ गया। विरोध करने पर मां-बहनों की गालियां दी और पूरे परिवार को डकैती के मुकदमे में फंसाने की धमकी तक दे डाली।इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने एसपी बाराबंकी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक न्याय की गुहार लगाई है।

हालांकि आरोपी दरोगा अखिलेश यादव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 27 जनवरी 2026 को महिला ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, इसी की जांच के लिए उसके पति को थाने बुलाया गया था।

लेकिन पीड़ित द्वारा निकलवाई गई अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड में कथित घटना से पहले भी दरोगा और महिला के बीच बातचीत होने की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा दोनों के बीच बातचीत की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा महिला के पति और दरोगा के बीच बातचीत के कई ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी और आरोपी दरोगा को बयान के लिए बुलाया गया है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments