Sunday, August 9, 2026
Homeदेशदिल्ली- मेरठ हाइवे पर हादसा, पिकअप टकराया ट्रक से, बचाव में लगे...

दिल्ली- मेरठ हाइवे पर हादसा, पिकअप टकराया ट्रक से, बचाव में लगे छह लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास दिल्ली-मेरठ हाइवे पर सोमवार देररात को एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस घटना में चालक वाहन के अंदर फंस गया। उसे निकालने के लिए तीन ट्रकों के चालक व कुछ अन्य लोग अपने वाहन खड़ा करके जुट गए। इसी बीच पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक चालक ने बचाव कार्य मे लगे छह लोगों को रौंद दिया। उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के मेरठ दिल्ली हाइवे पर सेक्टर 62 के पास मेरठ से दिल्ली आने वाली लेन में सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप पीछे से आकर टकरा गया। पिकअप में फंसे ड्राइवर अमित को तीन ट्रक चालक और कुछ अन्य लोग अपने वाहनों को साइड में रोककर निकालने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक सब्जी से भरे ट्रक ने रेस्क्यू में लगे छङ लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में गोविंद चौहान (35),देवेंद्र सिंह (34), वीरेंद्र, साहिल, हरिओम सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दो लोगों गोविंद चौहान और देवेंद्र की मौत हो गई है। एक व्यक्ति की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते देररात हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की टक्कर लगने से कुछ लोग काफी दूर तक उछलकर जा गिरे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments