धेमाजी (असम)। असम के ढकुआखाना क्षेत्र में एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मदारगुरी गांव की है, जहां रात करीब 12:30 बजे एक दुकान में चोरी की वारदात हुई।
जानकारी के अनुसार, छोटे व्यापारी अरुण ज्योति बरुवा की दुकान में घुसकर चोरों ने सामान और लगभग 10 हजार रुपये नकद लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान दुकान मालिक ने एक आरोपित का पीछा किया, लेकिन उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपित संतोष ताय को पकड़ लिया गया।बाद में ग्रामीणों ने आरोपित को बांधकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले गई। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए दो अन्य साथियों के नाम भी बताए।
हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस ने अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है और उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है।
ढकुआखाना में लोगों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Recent Comments
on Hello world!

