गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि इस बार जनता कांग्रेस को वोट देने के मूड में नहीं है और राज्य में जनमत में स्पष्ट बदलाव देखा जा रहा है।कृष्णगुरु आश्रम में उपस्थित होने के दौरान बीती रात मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों के साथ सीधे संवाद किया है और उनकी राय जानी है। उनके अनुसार, जनता अब राजनीतिक बयानबाजी से ज्यादा रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा कि लोग यह जानना चाहते हैं कि कितनी नौकरियां दी जाएंगी और कितना विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि अब जनता कांग्रेस की बातें सुनने में रुचि नहीं रखती।
राज्य में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दलों के नेता जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।
इस बार कांग्रेस को वोट नहीं देगी जनता: मुख्यमंत्री सरमा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

