नोएडा। नोएडा के अलग-अलग जगहाें पर चार लाेगाें के शव मिले हैं।पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मृतकाें की पहचान शुरू कर दी।
थाना फेस-वन के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को थाना फेस वन क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बीती रात को मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रविशंकर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

