नोएडा। नाेएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 129 में निर्माणाधीन एक मकान में काम करते समय बीती रात रविवार को एक 31 वर्षीय व्यक्ति की ऊंचाई से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि अशोक मांझी (31) पुत्र जीतन मूल रूप से जनपद जमुई बिहार का रहने वाला था और वह यहां सेक्टर 129 स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करता था। बीती रात काम करते समय अशाेक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया। घायल काे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

