Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहाबाद : पांच दिन से लापता राजमिस्त्री 20 फीट गहरे टैंक में...

फतेहाबाद : पांच दिन से लापता राजमिस्त्री 20 फीट गहरे टैंक में मिला जिंदा, अग्रोहा रेफर

फतेहाबादजिले के गांव धारसूल कलां से पिछले पांच दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता चल रहे राजमिस्त्री गेलीराम के मिलने की घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। गेलीराम धारसूल अनाज मंडी परिसर में स्थित लगभग 20 फीट गहरे और बंद पड़े सीवरेज टैंक में जिंदगी और मौत के बीच झूलती हालत में जिंदा मिले हैं। लगातार पांच दिनों यानि करीब 120 घंटे तक बिना भोजन-पानी के और दो-तीन फीट गहरे गंदे पानी में पड़े रहने के बावजूद उनके जिंदा बच निकलने को परिजन और ग्रामीण किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।
घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब गांव का एक व्यक्ति अनाज मंडी की तरफ मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। मंडी परिसर से गुजरते समय उसे अचानक पास ही स्थित गहरे बंद पड़े सीवरेज टैंक से किसी के कराहने और सिसकने की धीमी आवाज सुनाई दी। ग्रामीण ने जब टॉर्च और पास जाकर नीचे झांका, तो टैंक की तलहटी में एक व्यक्ति बदहवास अवस्था में दिखाई दिया। उसने तुरंत गांव और परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ और भारी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे गेलीराम को 20 फीट गहरे टैंक से सुरक्षित बाहर निकाला। लगातार पांच दिन तक अन्न-जल न मिलने के कारण वे बेहद कमजोर हो चुके थे और दो-तीन फीट गंदे पानी में लगातार पड़े रहने से उनके हाथ-पैरों की त्वचा गलनी शुरू हो गई थी। गेलीराम को जीवित देखकर परिजनों की आंखें छलक पड़ीं।मानसिक रूप से थे परेशान, परिजन नहरों में तलाश रहे थे सुरागग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, गेलीराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और पांच दिन पूर्व अचानक घर से बिना बताए गायब हो गए थे। परिजनों को किसी अप्रिय घटना या नहर में गिरने की आशंका थी, जिसके चलते वे पिछले दो-तीन दिनों से आसपास की नहरों और रजवाहों में गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटे हुए थे। टैंक से बाहर निकालते ही परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां फिलहाल वे डॉक्टरों की गहन निगरानी में भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments