Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांसुरी स्वराज ने रेवंत रेड्डी के ब्रिक्स डिनर में शामिल नहीं होने...

बांसुरी स्वराज ने रेवंत रेड्डी के ब्रिक्स डिनर में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के ब्रिक्स डिनर में शामिल नहीं होने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजनीतिक मतभेद पीछे रखते हुए राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना चाहिए।

बांसुरी स्वराज ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ब्रिक्स डिनर में आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री रेड्डी भी आमंत्रित किए गए थे और वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार भी थे। हालांकि, उनके मुताबिक राजनीतिक मजबूरियों के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

स्वराज ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस भाजपा का विरोध करते-करते अब ‘मां भारती’ का भी विरोध करने लगी है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष का एक-दूसरे की नीतियों की आलोचना करना स्वाभाविक है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments