Thursday, August 13, 2026
Homeदेशमलेशिया में खुलेगा भारतीय महा वाणिज्यिक दूतावास; जानें प्रधानमंत्री की यात्रा में...

मलेशिया में खुलेगा भारतीय महा वाणिज्यिक दूतावास; जानें प्रधानमंत्री की यात्रा में क्या-क्या हुई घोषणाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिली है। यात्रा के परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, डिजिटल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों के साथ जनहित से जुड़ी अहम घोषणाएं भी की गईं, जो भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यात्रा के दौरान भारत और मलेशिया के बीच ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण, आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार की रोकथाम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन, सहमति पत्र और अन्य दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। इसके साथ ही 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें व्यापार और निवेश सहयोग को आगे बढ़ाने से जुड़े सुझाव शामिल हैं।

डिजिटल और वित्तीय क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत की एनपीसीआई इंटरनेशनल लिमिटेड और मलेशिया की पेनेट एसडीएन बीएचडी के बीच सीमा-पार भुगतान को लेकर समझौता किया गया, जिससे दोनों देशों के नागरिकों, पर्यटकों, छात्रों और कारोबारियों को तेज, सुरक्षित और किफायती डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के तहत आयुर्वेद से जुड़े शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को भी आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments