Saturday, August 15, 2026
Homeदेशमहिला आयोग सदस्य की बैठक से अधिकारी गायब

महिला आयोग सदस्य की बैठक से अधिकारी गायब

बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने गुरुवार को बागपत में समीक्षा बैठक की। विकास भवन में आयोजित की गई समीक्षा बैठक के दौरान उन्हाेंने महिला अपराध संबंधी मामलों पर विस्तार से जानकारी ली, बैठक में विभागीय अधिकारियों के न आने पर शासन को जवाब भेजने के लिए कहा।

बैठक के दौरान महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मीनाक्षी भराला ने प्रचार- प्रसार के अभाव को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान महिला संबंधी अपराधों को लेकर जानकारी ली जिसमें सीओ बागपत द्वारा बताया गया कि जनपद में मिशन शक्ति केंद्र सभी थानों पर स्थापित हैं। मिशन शक्ति केंद्रों पर आने वाले सभी मामलों की जांच होती है और उन पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। मिशन शक्ति केंद्र पर ड्यूटी कर्मियों को लगातार ब्रीफ किया जाता है। शिकायतों पर प्रतिदिन काम होता है। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर लाभकारी योजनाओं की ज्यादा शिकायतें आती हैं। महिला आयोग की सदस्य ने सभी शिकायतों का फॉलोअप करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि पिछले डेढ़ माह में 10 गायब लड़कियों को बरामद किया गया है,। महिला आयोग की सदस्य ने नाबालिग लड़कियों पर ज्यादा फोकस करने के निर्देश दिए हैं। जनपद में छेड़खानी की कोई शिकायत न मिलने पर महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस की तारीफ की है। घरेलू हिंसा के 15 मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि चार काउंसलिंग में ही मामलों पर निर्णय लिया जाए ताकि न्याय में देरी न हो। बैठक के दौरान पॉश कमेटी को लेकर महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी बराला को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकायत सुनते समय एक रेप के मामले में श्रीमती मीनाक्षी भराला ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा है। मीनाक्षी भराला ने कहा कि शासन से कुछ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। सभी बिंदुओं पर बागपत प्रशासन से जवाब लिया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो अधिकारी बैठक से गायब रहे हैं, इसकी जानकारी भी शासन को दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments