Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशमानसिक तनाव के चलते किशाेरी समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते किशाेरी समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा। नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार की बीती रात एक किशाेरी समेत तीन लाेगाें ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की ताे पाया गया कि तीनाें ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले अभिषेक (24) ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महतया कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस -दो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली कुमारी तान्या (17) ने बीती रात को अपने घर पर अज्ञात कारणाें से फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments