Wednesday, October 14, 2026
Homeदेशयुवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री...

युवाओं के लिए लग रहे रोजगार मेले, हो रहा कैंपस सेलेक्शन: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास, रोजगार, उद्यमशीलता और उद्योगों से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार मेले लग रहे हैं। युवाओं का कैंपस सेलेक्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा ही उत्तर प्रदेश की ताकत है। यूपी आज देश के अंदर सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले तत्कालीन सरकार प्रदेश के लिए अपशकुन बन चुुकी थी। प्रदेश में असुरक्षा का वातावरण था। पहले बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। सरकारी नौकरियों पर एक परिवार का एकाधिकार था। बिना पैसे के कोई काम होता नहीं था। उत्तर प्रदेश धीरे—धीरे बीमारू राज्य होता गया। प्रकृति और परमात्मा की कृपा का प्रदेश उत्तर प्रदेश फिर भी बीमारू। सुरक्षा नहीं तो प्रदेश में निवेश नहीं आता था। नौजवान भविष्य के लिए चिंतित था। युवाओं के लिए नौकरी नहीं। चाचा-भतीजे वसूली करते थे। युवाओं के सामने पहचान का संकट था।

योगी ने कहा कि जो सरकार युवाओं की उपेक्षा करती हो,कारीगर को पलायन के लिए मजबूर करती हो उस सरकार के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अब नौकरी के लिए सिफारिश नहीं लगती। युवा अब पलायन करने को मजबूर नहीं।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया, जिसमें से 12.50 लाख को रोजगार मिला। उन्होंने बताया कि 2026-27 में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।

मंत्री ने बताया कि’प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत स्कूली बच्चों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, और ‘ज़ीरो पॉवर्टी’ योजना के तहत निर्धन परिवारों के युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक डा.नीरज बोरा समेत कई पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments