Wednesday, June 24, 2026
Homeदेशरश्मिरथी पर्व में शामिल होने 24 अप्रैल को लखनऊ आयेंगे शिवराज सिंह...

रश्मिरथी पर्व में शामिल होने 24 अप्रैल को लखनऊ आयेंगे शिवराज सिंह चौहान

रश्मिरथी पर्व का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी काव्यकृति रश्मिरथी के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीए ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा करेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण भी किया जायेगा। परिसर में चित्रकार मनजीत सिंह के द्वारा राष्ट्रकवि दिनकर, स्वामी विवेकानन्द, लोकमान्य तिलक एवं अटल बिहारी बाजपेई के जीवन, संवाद एवं साहित्य पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि पहले दिन 24 अप्रैल को कालजयी काव्यकृति ‘रश्मिरथी’ पर आधारित नाट्य मंचन होगा। दूसरे दिन 25 अप्रैल को युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर नृत्य नाटिका दिखाई जायेगी। 26 अप्रैल को स्वराज्य के प्रणेता लोकमान्य तिलक के जीवन पर कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन होगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को भारत रत्न कवि अटल जी की कविताओं पर नृत्य नाटिका ‘अटल स्वरांजलि’ का मंचन होगा। सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा राष्ट्रकवि दिनकर के सुपौत्र ऋत्विक उदयन शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments